मुंगावली: मुंगावली-कंजिया ट्रैक पर घायल व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने पर मौत, पहचान नहीं
मुंगावली और कंजिया रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। बुधवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार कंजिया की ओर से आ रही ट्रेन के स्टाफ की नजर उस पर पड़ी। व्यक्ति गंभीर हालत में तड़प रहा था और बोलने की स्थिति में नहीं था। ट्रेन रोककर स्टाफ ने उसे मुंगावली स्टेशन पहुंचाया, जहां से अस्पताल भेजा गया।