प्रेस नोट
दिनांक: 15 अक्टूबर 2026
सीआईए -1 हांसी ने अवैध देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस सहित एक युवक को किया गिरफ्तार
हांसी। पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार आईपीएस के मार्गदर्शन में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है इसी क्रम हांसी पुलिस की अपराध अनुसंधान शाखा-1 हांसी ने थाना नारनौंद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित उर्फ बिन्दा पुत्र राजसिंह, निवासी राखी खास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद कर थाना नारनौंद में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
स उप नि प्रवीण ने जानकारी दी की अपराध अनुसंधान शाखा हांसी में तैनात सहायक उप निरीक्षक सम्मत सिंह पुलिस टीम के साथ बुडाना मोड़, नारनौंद के पास गश्त व अपराधों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अमित उर्फ बिन्दा अवैध हथियार लेकर स्टेडियम बुडाना में बैठा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिये के युवक को काबू किया।
पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी से हथियार का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका। पुलिस ने बरामद हथियार व कारतूस को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील किया ल
आरोपी अमित उर्फ बिन्दा के खिलाफ थाना नारनौंद में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच अपराध अनुसंधान शाखा हांसी द्वारा की जा रही है।
Uklana, Hissar | Oct 15, 2026