*पुलिस शहीदी दिवस पर गुरुग्राम पुलिस लाईन में श्री शिवास कविराज IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि।*
*इस अवसर पर ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले शाहिद पुलिसकर्मियों के आश्रितों को भी किया गया सम्मानित।*
*हरियाणा बनने से लेकर अब तक हरियाणा पुलिस के 88 पुलिसकर्मी दे चुके हैं अपने प्राणों का बलिदान।*
`गुरुग्राम: 21 अक्टूबर 2026`
▪️आज दिनांक 21.10.2026 को पुलिस शहीदी दिवस के अवसर पर गुरूग्राम की पुलिस लाईन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त श्री शिवास कविराज IPS ने देशभर में अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए प्राणों का बलिदान देने वाले सभी बलिदानियों को याद करते हुए पुलिस लाईन में बने ‘पुलिस शहीद स्मारक‘ पर पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।
▪️इस कार्यक्रम में गुरूग्राम पुलिस आयुक्त श्री शिवास कविराज IPS, संयुक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती संगीता कालिया IPS, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती अंशु सिंगला IPS, पुलिस उपायुक्त पूर्व श्री संदीप IPS, पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री आयुष यादव IPS, पुलिस उपायुक्त मानेसर श्री प्रतीक गहलोत IPS, पुलिस उपायुक्त अपराध श्री नीतीश अग्रवाल IPS, पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री Y.V.R. शशि शेखर IPS, पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक श्री हितेश यादव HPS, सहित गुरुग्राम जिले में तैनात सभी सहायक पुलिस आयुक्त व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में देश की पुलिस सेवा के सभी बलिदानियों को याद करते हुए पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने कहा कि आज हम भारतीय पुलिस सेवा के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने देश की कानून-व्यवस्था को कायम रखने, देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखने तथा नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा करने के लिए व अपने कर्त्तव्यों/ड्यूटी का निर्वहन हुए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। आज का दिन हरियाणा पुलिस और भारतीय पुलिस सेवा के उन वीर सपूतों के अदम्य साहस और कर्त्तव्य-परायणता को समर्पित है जिसके चलते हर नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है।
▪️श्रीमान पुलिस आयुक्त ने बताया कि हरियाणा राज्य के गठन से लेकर अब तक 88 पुलिसकर्मियों ने राज्य और इसके नागरिकों की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। दिनांक 01.09.2025 से 31.08.2026 के दौरान पूरे देश में कुल 154 पुलिस कर्मचारियों ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया जिसमें 04 पुलिस कर्मचारी हरियाणा पुलिस के हैं। डॉ अंशु सिंगला IPS पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम द्वारा सभी 154 शहीद पुलिस कर्मचारियों के नाम का उल्लेख करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद उप-निरीक्षक ओमप्रकाश निवासी गांव लोकरी जिला गुरुग्राम तथा E/ASI राजेंद्र निवासी गांव धनकोट जिला गुरुग्राम के परिजनों/आश्रितों को सम्मानित किया गया।
▪️ पुलिस शहीद फाउंडेशन व आरडब्ल्यूए पुलिस लाइन गुरुग्राम द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों व शिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान श्री शिवास कविराज IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस कर्मचारियों को तथा कक्षा 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मचारियों के 15 बच्चों को सम्मानित किया गया।
*▪️क्यों मनाया जाता है पुलिस शहीदी दिवस:* गौरतबल है कि 21 अक्तूबर 1959 को भारत-तिब्बत सीमा पर लद्दाख के क्षेत्र में केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के दस जवान सीमा पर गश्त करते समय चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले का शिकार हुए थे। तभी से 21 अक्तूबर को पुलिस शहीदी दिवस के रूप में मनाने की परम्परा आरम्भ हुई थी। इन वीर सपूतों की कर्मभूमि कश्मीर की पहाड़ियों से लेकर नागालैंड और मणिपुर के घने जंगलों तक व चम्बल के बीहड़ों से लेकर कच्छ के रण तक रही है। इन्होंने हर समय आतंकवादियों, उग्रवादियों, अपराधियों व असमाजिक तत्वों से निपटते हुए भारत के जनमानस और भारत माता की सेवा की है। इनमें केन्द्र पुलिस संगठन के तहत कार्यरत बल जैसे भारत तिब्बत सीमा बल, सी.आर.पी.एफ., सी.आई.एस.एफ. तथा बी.एस.एफ. के जवान भी शामिल हैं।
Uklana, Hissar | Oct 21, 2026