कांके: मोरहाबादी में मेगा ट्रेड फेयर का उद्घाटन उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया
Kanke, Ranchi | Feb 8, 2025 मोरहाबादी में शनिवार शाम करीब पांच बजे मेगा ट्रेड फेयर का उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सहयोग जरूरी है, इससे राज्य के पलायन को रोका जा सकता है।