बेटे ने पहाड़ी से लगाई छलांग, रोकने गए पिता भी फिसले, तो सदमे में मां भी कूदी।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली।महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के वाळूज MIDC क्षेत्र स्थित खवल्या पहाड़ी पर एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नया मोबाइल फोन खरीदने की मांग को लेकर परिजनों से हुए विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक कुणाल चांदगुडे सुबह करीब 10 बजे पहाड़ी पर चढ़ गया और छलांग लगाने की धमकी देने लगा।
लगभग तीन घंटे तक पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने उसे समझाने की कोशिश की। दोपहर करीब 1 बजे जब पिता मुरलीधर (48) ने बेटे को पकड़कर खींचने का प्रयास किया, तो संतुलन बिगड़ने से दोनों गहरी खाई में जा गिरे। अपनी आंखों के सामने पति और बेटे की मौत देखकर स्तब्ध मां संगीता ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी।
#vdn #chittorgarh #vairalvideo #news #vairalreels