दुर्ग पर लपकों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं क्यूआरटी टीम का विशेष अभियान, बिना लाइसेंस गाइडिंग करने वाले 8 व्यक्ति डिटेन।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में विश्व धरोहर में शामिल चित्तौड़गढ़ ऐतिहासिक दुर्ग पर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम पर्यटन व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लपकों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, क्यूआरटी एवं थाना कोतवाली की स्पेशल टीम द्वारा दुर्ग क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग, निगरानी एवं गश्त की गई। अभियान के दौरान बिना लाइसेंस के गाइडिंग करने वाले 8 व्यक्तियों को डिटेन किया गया।
@policerajasthan @chittorgarh_police @ipsdharmendra #vdn ##chittorgarh #vairalvideo #news #vairalreels