राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेगूसराय द्वारा सिमरिया के मल्हीपुर गांव स्थित काली मंदिर परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्राधिकार के सचिव-सह-अवर न्यायाधीश श्री करुणानिधि प्रसाद आर्य ने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी अधिकारों एवं न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों से विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में पैनल अधिवक्ता श्री सुबोध कुमार झा, श्री शैलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat
Begusarai, Bihar | Nov 10, 2026