कोडरमा: उपायुक्त कोडरमा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित
कोडरमा उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक मंगलवार को 3 बजे आयोजित हुई। बैठक में राज्य रैंकिंग, पीएम पोषण, निपुण भारत मिशन, बच्चों की उपस्थिति, स्मार्ट क्लास, नामांकन, सिलेबस कवरेज सहित विभिन्न शैक्षणिक बिंदुओं की समीक्षा की गई।