कोडरमा: उपायुक्त के जनता दरबार में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने और बोर्ड लगाने की मांग
उपायुक्त श्री ऋतुराज ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान आमजनों द्वारा फर्जी दस्तावेजों की जांच कराने, अधिक बिजली बिल, खराब मीटर को बदल कर नया मीटर लगाने, मुआवजा राशि भुगतान करने, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पर रोक लगा कर बोर्ड लगाने की मांग की।