कोडरमा: उपायुक्त के जनता दरबार में बाल विवाह की शिकायत, जांच में लड़की बालिग निकली, तय तिथि पर हुई शादी
उपायुक्त के आदेशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी, जयनगर द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में मामले की गहन जांच की गई। जांच के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा निर्गत MCP (मदर चाइल्ड प्रोटेक्शन) कार्ड को आधार बनाया गया, जिसके अनुसार दिनांक 09.01.2026 को संबंधित बालिका की आयु 18 वर्ष 9 माह 13 दिन पाई गई.