कोडरमा: दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को कोडरमा कोर्ट ने सुनाई 15 साल की सजा
दहेज के लिए पत्नी की गला दबा कर हत्या किए जाने के एक मामले की सुनवाई करते हुए, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा की अदालत ने आरोपी पति- मोनू कुमार पिता- रामचंद्र राम, महेशपुर डोमचांच, जिला-कोडरमा निवासी को 304 बी आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए 15 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही ₹2 0,000 जुर्माना लगाया।