कोडरमा: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोडरमा में विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, कोडरमा के तत्वावधान में आज परियोजना बालिका +2 उच्च विद्यालय, कोडरमा में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तंबाकू एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।