कौंच: कोंच नगर में देवी विसर्जन जुलूस के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की आंख में लगा पटाखा, गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती
Konch, Jalaun | Oct 22, 2026 कोंच में बुधवार देर करीब 10 बजे रात देवी विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखा लगने से 12 वर्षीय हिमांशु घायल हो गया। गांधी नगर निवासी हिमांशु धनुतालाब से जुलूस देखकर परिजनों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान काली देवी के रथ के साथ चल रहे भक्तों में से किसी के द्वारा चलाया गया पटाखा उसकी आंख में लग गया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी कोंच ले गए, जहां से हायर सेंटर रेफर किया।