कीर्तिनगर के जियंलगढ़ में सड़क से 30 मीटर नीचे खाई में गिरी स्विफ्ट कार, टिहरी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच चलाया रेस्क्यू अभियान
कार में सवार तीन लोगों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला, गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया
आज दिनांक 13.11.2026 को समय लगभग 10:45 बजे थाना कीर्तिनगर क्षेत्रांतर्गत जियंलगढ़ में होटल पिकनिक के समीप एक स्विफ्ट कार संख्या *UK 07 BW 5263* के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना कीर्तिनगर से SSI श्री कुंवर राम आर्य पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने देखा कि उक्त स्विफ्ट कार सड़क से लगभग 30 मीटर नीचे खाई में पेड़ों के बीच गिरी हुई थी। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया और खाई में उतरकर कार में फंसे व्यक्तियों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालने की कार्रवाई की। कार में कुल तीन लोग सवार थे, जिनमें चालक, उसकी पत्नी एवं उसकी 78 वर्षीय बुजुर्ग माता शामिल थीं। पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं समन्वित रेस्क्यू प्रयास करते हुए तीनों व्यक्तियों को कार से बाहर निकाला गया। हादसे में कार चालक एवं उसकी पत्नी सुरक्षित पाए गए, जबकि कार में सवार 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती शंकरी देवी की स्थिति गंभीर थी। पुलिस द्वारा तत्काल 112 की सहायता से गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार हेतु श्रीकोट, श्रीनगर अस्पताल भिजवाया गया।
कार में सवार व्यक्तियों का विवरण:**
1.किशनलाल पुत्र स्वर्गीय देवी प्रसाद, उम्र 58 वर्ष, निवासी गंगोत्री विहार, जोगीवाला, देहरादून।
2.श्रीमती ममता कपरवान पत्नी किशनलाल, उम्र 52 वर्ष।
3.श्रीमती शंकरी देवी पत्नी स्वर्गीय देवी प्रसाद, उम्र 78 वर्ष।
टिहरी पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जिस तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया गया, उससे दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को शीघ्र बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में सहायता मिली। a1 News Uttarakhand