पंडारक: पॉक्सो एक्ट के तहत पंडारक थाना क्षेत्र में एक आरोपी के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया
Pandarak, Patna | May 25, 2025 पंडारक थाना क्षेत्र के पंडारक के एक व्यक्ति पर पॉक्सो एक्ट के तहत 2017 में एक मामला दर्ज कराया गया था। तब से आरोपी पंकज सिंह फरार चल रहे हैं और पुलिस को उसकी तलाश है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार करने तथा उसपर दबाव बनाने के लिए पंडारक स्थित उसके घर पर रविवार को संध्या 4 बजे इश्तेहार चिपकाया है।