बालूमाथ: डीटीओ ने बालूमाथ में वाहन जांच अभियान चलाया, 48000 रुपए का लगाया जुर्माना
उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के द्वारा शुक्रवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतू दुपहिया वाहनों की जाँच की गयी | जाँच में दोषी वाहनों के विरुद्ध कुल 48 वाहनों से 48,000/ रू राशि का ई-चालान किया गया तथा सड़क सुरक्षा के बारे में वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया |