रायडीह: खुशमन नायक के जनता दरबार में लोगों की समस्याएं रोज़ सुनी जा रही हैं, जाति-आवासीय प्रमाण पत्र को लेकर आवाज़ उठाई गई
Raidih, Gumla | Sep 21, 2026 रायडीह प्रखंड के सिलम गांव में समाजसेवी सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य खुशमन नायक का जनता दरबार इन दिनों लोगों की समस्याओं के समाधान का माध्यम बना हुआ है। खुशमन नायक के आवास पर प्रत्येक दिन सुबह 7 से 9 बजे तक जनता दरबार लगाया जाता है, जहां जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं।