सुल्तानगंज: आरपीएफ ने रेलवे एक्ट उल्लंघन पर की कार्रवाई, 12 लोगों पर लगाया जुर्माना
सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आरपीएफ ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान रेलवे एक्ट के तहत कुल 12 लोगों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। आरपीएफ के अनुसार, अभियान के दौरान 4 लोगों को अवैध रूप से रेलवे लाइन क्रॉस करने, 2 लोगों को अवैध पार्किंग, 3 लोगों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने,