पटियाली: थाना सिकन्दरपुर वैश्य के ग्राम बघराई के पास ऑटो और दो बाइकों की भिड़ंत में नौ लोग घायल, चार जिला अस्पताल रेफर
पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम बघराई के पास रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे ऑटो और दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस ने घायलों को पटियाली सीएचसी पहुंचाया। शाम 6 बजे चिकित्सक डॉ. आकाश पुंडीर ने बताया कि गंभीर हालत में दुर्गेश, सुनीता, संगीता और शोभित को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।