कहरा: सहरसा: इंटर परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारी पूरी, 19000 अभ्यर्थी होंगे शामिल
इंटर परीक्षा को लेकर सहरसा पुलिस प्रशासन की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले भर में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में करीब 19 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।