कहरा: उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर 46 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, सहरसा कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
गुप्त सूचना पर उत्पाद पुलिस ने वनगांव थाना क्षेत्र के बलहा गढ़िया में छापेमारी कर बाइक सवार बमबम कुमार नामक कारोबारी को 46 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर कोर्ट भेज दिया गया। वहां न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया।