#desertstormnews #jaisalmernews #newsofjaisalmer #desertstorm #jaisalmernewsinhindi चांधन। ग्राम पंचायत चांधन में सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव को लेकर चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। सरपंच पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं ग्राम पंचायत के विभिन्न वार्डों से वार्ड पंच पद के लिए भी प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म जमा करवाए हैं।