#desertstormnews #jaisalmernews #newsofjaisalmer #jaisalmernewsinhindi चांधन में पंचायती राज चुनाव में दिखा मतदाताओं का भारी उत्साह, 81 फीसदी के करीब पहुंचा मतदान
पंचायती राज चुनाव को लेकर जिला परिषद वार्ड संख्या 11 एवं पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 14 में मतदाताओं में पूरे दिन खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही जारी रही। युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।