हरदोई: हरदोई में पागल सांड के हमले से घायल एक और किसान की लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत, मरने वालों की संख्या हुई चार
Hardoi, Hardoi | Nov 14, 2025 हरियावां थाना क्षेत्र में पागल सांड के हमले से घायल एक और किसान की शुक्रवार को लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।इस घटना में 3 लोगों की पहले ही मौत गई थी। सांड के हमले में मरने वालों की संख्या अब चार हो गई है।सांड के हमले से घायल हुए बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के खेरिया गांव निवासी आदेश कुमार की आज मौत हो गई।