सागर बंडा जहरीली शराब मामले में बड़ी कार्रवाई, 26 पेटी शराब और 1128 जले क्वार्टर बरामद
सागर के बंडा और विनायका थाना क्षेत्र के जहरीली शराब प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस रिमांड पर लिए गए मुख्य आरोपी चंद्रभान उर्फ चंदू राजा की निशानदेही पर पुलिस ने 26 पेटी अवैध शराब, करीब 1 लाख 30 हजार रुपये कीमत की, बरामद की है।
मौके से 1128 जले हुए शराब के क्वार्टर भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई से बचने के लिए आरोपियों ने शराब के क्वार्टर जलाकर नष्ट करने का प्रयास किया था।
इतना ही नहीं, शराब को नष्ट करने में इस्तेमाल करीब 12 लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर-ट्रॉली और करीब 40 लाख रुपये की पोकलेन मशीन भी जब्त की गई है।
पुलिस अब शराब के स्रोत, भंडारण, परिवहन और बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे भी कार्रवाई जारी है।
#sagar #banda #virel #trend #police