बालाघाट में पर्यटन विकास को मिलेगी नई पहचान, रोजगार के अवसरों पर भी होगा फोकस
जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा
जिले में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन स्थलों के विकास, स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और पर्यटन के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में पहल की जाएगी। इसी उद्देश्य से 18 नवंबर को कलेक्टर श्री आदित्य सिंह की अध्यक्षता में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में पर्यटन गतिविधियों को विस्तार देने, पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित करने तथा स्थानीय लोगों को पर्यटन से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में कहा कि बालाघाट जिले में पर्यटन विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। पर्यटन को स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और रोजग�
3 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Nov 18, 2026