"मैं इस बगीचे का माली हूं, किसी को फूल तोड़ने की इजाजत नहीं दूंगा..." हिसुआ विधायक अनिल सिंह का बड़ा बयान, हिसुआ में राजनीति करने वालों पर फिर साधा निशाना।
नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी सामने आई है। हिसुआ के भाजपा विधायक अनिल सिंह ने अपने एक बयान से सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।
विधायक अनिल सिंह ने अपने अंदाज में कहा, "मैं इस बगीचे का माली हूं, किसी को फूल तोड़ने की इजाजत नहीं दूंगा।"
उनके इस बयान को हिसुआ की राजनीति में बाहरी हस्तक्षेप और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर उनकी नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि हिसुआ पहुंचकर राजनीति करने वाले लोगों को लेकर विधायक अनिल सिंह ने एक बार फिर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
अब विधायक के इस बयान के बाद हिसुआ की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। आखिर विधायक के इस बयान के पीछे क्या राजनीतिक संदेश छिपा है और इसका आने वाले दिनों में क्या असर देखने को मिलेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
कैमरे पर नजर बनाए रखिए, आप देख रहे हैं PPN NEWS।
Nawada, Nawada | Nov 1, 2026