फतेहपुर में नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहा ट्रक! आखिर जिम्मेदार कौन।
बिहार में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार जांच अभियान चलाने का दावा करता है, लेकिन एक मामला ऐसा सामने आया है, जो परिवहन विभाग और संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।
दरअसल, फतेहपुर थाना क्षेत्र के रसना गांव निवासी रूपेश कुमार सिंह की पुत्री आलिशा कुमारी आज जब जगजीवन कॉलेज जा रही थीं, तभी भुसंडा के पास एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।
मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल ट्रक का फिटनेस और इंश्योरेंस पिछले दो वर्षों से फेल बताया जा रहा है, जबकि रोड टैक्स भी करीब ढाई वर्षों से जमा नहीं होने की बात कही जा रही है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब किसी वाहन के जरूरी कागजात वर्षों से वैध नहीं हैं, तो आखिर वह सड़क पर कैसे दौड़ रहा था।
क्या संबंधित विभाग को इसकी जानकारी नहीं थी। क्या सड़कों पर चल रहे भारी वाहनों की नियमित जांच सिर्फ बाइक और हेलमेट तक ही सीमित रह गई है।
बिहार और गया पुलिस द्वारा बाइक जांच और हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया जाता है, लेकिन ऐसे भारी वाहनों की जांच और निगरानी भी उतनी ही जरूरी है।
यह मामला केवल एक दुर्घटना का नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा, परिवहन नियमों के पालन और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा गंभीर सवाल है।
अब जरूरत है पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यदि वाहन के कागजात अवैध पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
कैमरे पर सवाल यही है—आखिर दो वर्षों से फिटनेस और इंश्योरेंस फेल ट्रक सड़कों पर कैसे दौड़ रहा था ।
इसी तरह की खबरों के लिए देखते रहिए...
PPN NEWS HUB NAWADA BIHAR
Nawada, Nawada | Oct 31, 2026