बक्सर: बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा, 59.11 सेमी दर्ज किया गया
Buxar, Buxar | Jul 23, 2025 जिले के बाढ़ प्रवण इलाकों के लिए राहत की खबर है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। शाम 7 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 59.11 सेमी रिकॉर्ड किया गया है। यह जानकारी विभाग के कनिय अभियंता अंबिका सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले 3-4 दिनों से जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है, जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत की बात है।