बक्सर: दहेज में बुलेट नहीं मिलने से नाराज़ पति ने नेहरू नगर स्थित घर से पत्नी को निकाला, पीड़िता ने की शिकायत
Buxar, Buxar | Jul 23, 2025 दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न मिलने से नाराज पति ने अपने परिजनों के साथ मारपीट कर अपनी पत्नी को घर से खादर दिया है. पति द्वारा प्रताड़ित पत्नी की शिकायत पर महिला थाना मे मंगलवार को संध्या करीब 7 बजे प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कानूनी प्रक्रिया मे जुट गई है.डुमरांव की रहने वाली युवती का विवाह नगर के नेहरु नगर निवासी स्व.लाल बाबू पासवान के पुत्र पुरुषोत्तम से हुई थी