बक्सर: सरकारी विद्यालयों सहित निजी स्कूलों और मदरसों में बच्चियों को लगेगा एचपीवी टीका: डीआईओ बक्सर
Buxar, Buxar | Jul 22, 2025 जिले की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है. पहले चरण में सदर अस्पताल में शिविर आयोजित कर सरकारी स्कूल की बच्चियों को ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) टीका लगाया गया. वहीं, अब अधिक से अधिक बच्चियों को टीकाकृत करने के उद्देश्य से पंचायतों में स्थित सरकारी विद्यालयों में शिविर का आयोजन कर बच्चियों को टीकाकृत किया जाएगा.