कैरो: कैरो में अवैध बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दक्षिणी कोयल नदी के पास बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त
कैरो अंचल में अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी कुमारी शिला उरांव ने शनिवार अपराह्न करीब 3:00 बजे दक्षिणी कोयल नदी स्थित खरता पुल के समीप से अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। जब्त ट्रैक्टर पर कोई पंजीकरण संख्या अंकित नहीं पाई गई।