टीकमगढ़: कलेक्टर के निर्देशन में सेंदरी के शासकीय आयुष औषधालय, कारी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर और आंगनवाड़ियों में चिकित्सा शिविर आयोजित
टीकमगढ़ कलेक्टर आदित्य शर्मा के निर्देश अनुसार जिले की आयुष संस्थाओं द्वारा 15 अक्टूबर से 29 तक आयुष गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर की निर्देशन में शासकीय आयुष औषधालय सेंदरी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर कारी आंगनबाड़ियों में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान शिविर में महिलाओं एवं बालक बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।