मंसूरचक: मंसूरचक थाना में आगामी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
मंसूरचक थाना परिसर में आगामी पर्व दीपावली एवं छठ की तैयारी को लेकर मंगलवार को दिन के ग्यारह बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी सुभाष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें उपस्थित अधिकारियों ने सुरक्षा के एहतियातन सभी निर्देश को जारी किया और आम लोगों से निवेदन किया कि वह लोग सुरक्षित,संरक्षित और व्यवस्थित पर्व आयोजित करें।