शहर के वार्ड संख्या 10 स्थित शाहपुर मोहल्ले में शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब खेल मैदान के सामने बन रहे कचरा रिसाइक्लिंग केंद्र का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि मैदान के मुख्य गेट से महज 10-15 मीटर की दूरी पर केंद्र बनने से खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों को परेशानी होगी। दुर्गंध और प्रदूषण की आशंका जताते हुए निर्माण दूसरी जगह कराने की मांग की।