जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
राजमार्गों के किनारे से अतिक्रमण हटाने और सड़कों पर जल भराव रोकने के निर्देश
डीडवाना-कुचामन, 29 जून।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, जिले से गुजर रहे राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर ने जिले में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) की समीक्षा की और संबंधित विभागों को इन्हें तुरंत दुरुस्त करने की समय-सीमा तय की। बैठक में जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए कि चिह्नित दुर्घटना संभावित स्थलों पर गति अवरोधक, संकेतक बोर्ड और रिफ्लेक्टर तुरंत लगाए जाएं।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात को बाधित करने वाले अवैध अतिक्रमण को हटाने, सड़क किनारों से झाड़ियो को हटाने,क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने पीएम राहत योजना का प्रचार- प्रसार करने, ट्रोमा सेंटर पर योजना के बोर्ड लगाने, चिन्हित चौराहों को मॉडल चौराहे के रूप में विकसित करने, बारिश के दौरान सड़को पर होने वाले जल भराव को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई करने को कहा गया।
उन्होंने शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग को मिलकर स्कूली बच्चों और आमजन के लिए जागरूकता अभियान और कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता फूल सिंह, रिडकोर के परियोजना प्रबंधक कैप्टन जितेंद्र सिंह,अधिशासी अभियंता जितेंद्र जांगिड़, उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जोगेंद्र ठोलीया सहित समिति के अन्य सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
------------------------------
Didwana, Nagaur | Jun 29, 2026