ठेठईटांगर: पूर्णापानी में बाइक से गिरकर एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
बेंदोजोर निवासी सलीम लकड़ा नामक व्यक्ति 2 अक्टूबर की मध्य रात्रि बाइक से शहर से अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में पूर्णपानी के पास वह संतुलित होकर गिर गया। जिससे उसे कई जगह गंभीर चोट लगी। घटना के बाद गश्ती पुलिस उसे सदर अस्पताल पहुंचाई, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अभी भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।