बाँदा :-थाना गिरवां पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से चोरी का माल व नगदी बरामद ।*
*विवरण* - पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.08.2026 को थाना गिरवां पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के माल व नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 27.07.2026 को थाना गिरवां क्षेत्र के रहने वाले ओमप्रकाश द्वारा थाना गिरवां पर सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखे आभूषण चोरी किए गए है । पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान करते हुए गश्त व चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर अभियुक्त केजरीवाल को खुरण्ड रोड पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई पायल व चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त धनराशि बरामद हुई है ।
*बरामदगी-*
1. 01 जोडी पायल ( चोरी की )
2. 1200 रुपए (चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त )
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. केजरीवाल उर्फ अजय पुत्र जगरुप निवासी ग्राम अर्जुनाह थाना गिरवां जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0 242/26 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस थाना गिरवां जनपद बांदा ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 शिवरतन गुप्ता थाना गिरवां
2. कां0 अभिनव सिंह
3. कां0 अमित कुमार यादव
Atarra, Banda | Aug 20, 2026