मेडिकल कॉलेज कैंपस में घर में घुसकर चोरी
ASP मेविस टॉक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, 3 टीम गठित
*बांदा।थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज कैंपस में स्थित एक घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही _सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक_, थाना कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मौका मुआयना किया और साक्ष्य एकत्र किए।ASP टॉक ने बताया कि घटना के अनावरण हेतु _सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस_ के आधार पर 3 विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस मामले की जांच में जुटी
Atarra, Banda | Aug 21, 2026