मड़ावरा: मड़ावरा क्षेत्र में 24 घंटे से रिमझिम बारिश, किसानों को खेत में खड़ी और कटी फसल खराब होने का डर
मड़ावरा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से रिमझिम बारिश हो रही है इससे खेतों में खड़ी फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई खेतों में फसल पककर खड़ी है जबकि कुछ किसानों ने फसल काटकर खेत में ही रखी है। किसानों का कहना है कि अगर बची हुई फसल भी खराब हो गई तो उनकी आर्थिक दिक्कतें और बढ़ जाएंगी।