🤝 सबका सम्मान – जीवन आसान
🏛️ जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के दिए निर्देश।
📍 अरवल | 13 नवंबर 2026
बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत “सबका सम्मान – जीवन आसान” पहल के तहत जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस (भा०प्र०से०) द्वारा प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किए जाने वाले “जनता से साक्षात्कार” कार्यक्रम के क्रम में आज समाहरणालय, अरवल में आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई।
कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा।
📌 मुख्य रूप से प्राप्त शिकायतें—
- भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी मामले।
- नल-जल योजना से संबंधित समस्याएँ।
- शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायतें।
- अन्य विभागों से जुड़ी जनसमस्याएँ।
जिला पदाधिकारी महोदया ने सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी संबंधित पदाधिकारी जनशिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।
🌿 जनता का सम्मान, समस्याओं का समाधान!
जिला प्रशासन, अरवल आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान, सुगम प्रशासनिक सेवाओं एवं जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान #जनता_से_साक्षात्कार #जनसुनवाई #जिला_प्रशासन_अरवल #सात_निश्चय_3 #सुशासन #बिहार_सरकार
15 views | Arwal, Bihar | Nov 13, 2026