🌅🙏 छठ महापर्व 2026 | स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने हेतु नगर पंचायत कुर्था में फॉगिंग अभियान।
जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार छठ महापर्व के मद्देनजर नगर पंचायत कुर्था क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फॉगिंग कराई गई।
इस अभियान के तहत मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने तथा डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
🌸 स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित छठ महापर्व के आयोजन हेतु जिला प्रशासन, अरवल प्रतिबद्ध है।
#छठ_महापर्व_2026 #जिला_प्रशासन_अरवल #नगर_पंचायत_कुर्था #फॉगिंग_अभियान #स्वच्छ_अरवल #सुरक्षित_छठ
Arwal, Bihar | Nov 14, 2026