🌅🙏 छठ महापर्व 2026 | श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन, अरवल पूरी तरह मुस्तैद।
जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले के सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील छठ घाटों पर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।
इसी क्रम में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अरवल श्री बालेश्वर प्रसाद द्वारा एसडीआरएफ (SDRF) की टीम के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं एसडीआरएफ की टीम को विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु तत्पर रहने के आवश्यक निर्देश दिए गए।
🙏 सुरक्षित, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण छठ महापर्व के आयोजन हेतु जिला प्रशासन, अरवल प्रतिबद्ध है।
#छठ_महापर्व_2026 #जिला_प्रशासन_अरवल #SDRF #आपदा_प्रबंधन #सुरक्षित_छठ #ChhathPuja2026
Arwal, Bihar | Nov 14, 2026