नवाबगंज: ANTF की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, सदरी के अंदर छिपाकर कर रहा था सप्लाई
बाराबंकी से जुड़ा नशे के कारोबार का एक बड़ा मामला सामने आया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बाराबंकी निवासी एक तस्कर को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सतरिख थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद खालिद, उम्र करीब 55 वर्ष, के रूप में हुई है।