नवाबगंज: शहावपुर नहर के पास चावल लेकर आ रहा ट्रक अचानक स्टेरिंग फेल होने से गहरे खाई में पलटा, चालक को निकाला गया बाहर
मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-बहराइच हाईवे पर शहावपुर नहर के पास शुक्रवार करीब 11 बजे बहराइच की ओर से चावल लेकर आ रहा एक ट्रक का अचानक स्टेरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गया और करीब 5 फीट गहरी खाई में दो बार पलट गया। हादसे के बाद हाईवे और चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।