नवाबगंज: किसान संगठनों ने बाराबंकी जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया, जिला विपणन अधिकारी ने किया उद्घाटन
बाराबंकी में भारतीय किसान संगठन और भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट ने जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में शुक्रवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।इस मासिक शिविर का उद्घाटन जिला विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने फीता काटकर किया।कार्यक्रम में पांच कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया।