नवाबगंज: जैदपुर में लोडेड ट्रक पलटने से बचा, प्रकाश बुक डिपो के सामने जल निगम की लापरवाही से हुआ हादसा
बाराबंकी के जैदपुर नगर पंचायत में प्रकाश बुक डिपो के सामने एक लोडेड ट्रक पलटने से बाल-बाल बचा। यह घटना जल निगम की कथित लापरवाही के कारण हुई, स्थानीय लोगों ने शुक्रवार करीब साढ़े नौ बजे बताया कि जल निगम द्वारा पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की पटरी को ठीक से नहीं भरा गया था। केवल मिट्टी डाल देने से सड़क कमजोर हो गई है।