जेवर: जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण अभियान का आयोजन, ग्रामीण महिलाओं को यौन अपराधों के प्रति किया जागरूक
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर के निर्देश पर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को महिला सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान एसीपी (महिला सुरक्षा) सौम्या सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहीं। अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं से वार्ता कर उन्हें घरेलू हिंसा व यौन अपराधों के प्रति जागरूक किया गया है।