जेवर: रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर जेवर क्षेत्र के ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक से मुलाकात की
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के ग्रामीणों ने रविवार को गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर स्थानीय विधायक से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक से वार्ता कर गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। वहीं विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।