जेवर: रौनिजा गांव में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया
ग्रेटर नोएडा के रौनिजा गांव में रविवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में बुजुर्ग के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अज्ञात ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है।